इस जिले में बनी ये शानदार आपदा रोधी इको हट, बढ़ी हैं पर्यटन गतिविधियां

पिथौरागढ़ : जिले के सीमांत के धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग ने पलायन रोकने, आजीविका बढ़ाने और रोजगार के वैकल्पिक अवसर बढ़ाने के लिए एक अलग प्रयोग किया है। यहां मुनस्यारी के पातलथौड़ के 30 हेक्टेयर क्षेत्र में इको पार्क बनाया गया है। इसकी मदद से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके साथ ही यहां आपदा रोधी 10 आधुनिक हटों का निर्माण भी किया गया है। ऐसी आपदा रोधी इको हट पूरे देश में सिर्फ यहीं स्थित हैं।
मुनस्यारी में 1200 वर्गमीटर के क्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन भी तैयार किया गया है। इस पार्क में हट के साथ टेंट में रहने की सुविधा भी उपलब्ध है। इस परियोजना के लिए 7000 ट्यूलिप बल्ब हॉलैंड से मंगवाए गए हैं। हट के माध्यम से बेरोजगार युवाओं का विभिन्न विषयों में कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वन विश्राम भवन द्वारा मुनस्यारी में पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधा बढ़ाई गई है।
वहीं, धारचूला के गलाती में अंतरराष्ट्रीय स्तर का परंपरागत शैली से उत्तराखंड के पहले कीड़ा जड़ी एवं जड़ी बूटी व्यापार विपणन केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसमें धारचूला विधानसभा क्षेत्र की 114 ग्राम पंचायतें लाभान्वित होंगी।
धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग के इस अभिनव प्रयोग के बाद वहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। साथ ही स्वरोजगार के नए संसाधन भी विकसित हुए हैं।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट