देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकात |
50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट में उत्तराखंड के इन आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल, जानें
उत्तराखंड : प्रदेश के तीन आईपीएस अधिकारी का नाम फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट सर्वे के ” 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021″ की लिस्ट में है। इनमे टिहरी जिले की एसएसपी तृप्ति भट्ट, हरिद्वार से सेंथिल अबुदई और नैनीताल से एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी शामिल हैं। उत्तराखंड के लिए ये एक अच्छी खबर है, और गर्व की बात भी हैं।
उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी कदम-कदम पर प्रदेश का नाम रोशन करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन से ड्यूटी करने का यह परिणाम है कि उत्तराखंड पुलिस की चर्चा देशभर में हो रही है। एक बार फिर उन्होंने उत्तराखंड का नाम देशभर में बढ़ाया है।
बता दें कि फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट 2021 सर्वे के तहत देश के 50 अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर यह सूची तैयार की गई है। तीनों ऑफिसरों के नाम सामने आने के बाद उन्हें बधाई मिल रही है।
0 Comments