आज रात से अगले सोमवार तक दिल्ली में कम्प्लीट लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने दी ये जानकारी

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिगड़ते हालात के बीच सप्ताहांत में लगाए जाने वाले कर्फ्यू के बजाय आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। यानि आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर इस संबंध में जानकारी दी। सोमवार को उपराज्यपाल संग बैठक में बाद यह फैसला लिया गया। 
इस दौरान बहुत की जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को ही आवाजाही की इजाजत होगी। लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। आवश्यक सेवाएं, खाद्य और मेडिकल सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। शादी-विवाह में 50 लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति होगी। इसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले 24 घंटों मे दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले हैं। 
केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में एक लाख टेस्ट दिल्ली में रोज हो रहे हैं। हमने टेस्ट और मौत के आंकड़ों को नहीं छुपाया। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था कोलैप्स होने की कगार पर पहुंच गई है। अगर यह चरमरा गई तो बहुत बड़ी त्रासदी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटों में करीब 23,500 कोरोना मामले सामने आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों में हर रोज करीब 25 हजार केस मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट और इनफेक्शन बढ़ गए हैं। अगर एक दिन में इतने मरीज मिलेंगे को पूरी व्यवस्था चरमरा जाएगी। बेड की भी भारी कमी हो गई है। 
दिल्ली सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजधानी में बेड बढ़ाने की मांग भी की गई है। अगले कुछ दिनों में राजधानी को छह हजार ऑक्सीजन बेड मिल जाएंगे। अभी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने की गति जारी है। 

30 प्रतिशत पहुंचा संक्रमण दर
दिल्ली में संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है। संक्रमण की दर 30 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग प्रत्येक तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है। बता दें, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू पहले से लगा है।

की ये अपील 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों से मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं, ये छोटा सा लॉकडाउन है, प्लीज आप दिल्ली में ही रहिए। मैं हूं ना, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट