आइएमए में पासिंग आउट परेड का आयोजन, 425 जेंटलमैन कैडेट बने सेना का अंग, इन्हें मिला सम्मान

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में सेना के बैंड की धुन के साथ कदमताल करते हुए 425 जेंटलमैन कैडेट अंतिम पगबाधा को पार करते हुए पासिंग आउट हो गए। जिसमें कि 341 जैंटलमैन कैडेट भारतीय सेना के अंग बने।  84 विदेशी कैडेट भी पासआउट हुए। कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन सादगी से हुआ। इस बार भी इस विशेष घड़ी में सैन्य अफसर बनने वाले युवाओं के परिजन मौके से परेड का नजारा नहीं देख पाए। वे घरों से ही इन रणबांकुरों के सेना में शामिल होने का नजारा देख पाए।
आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर परेड सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। सेना के दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ले. जनरल आरपी सिंह ने बतौर रिव्यूइंग आफिसर परेड का निरीक्षण कर पास जेंटलमैन कैडेट्स से सलामी ली।
ले. जनरल आरपी सिंह ने परेड की सलामी ली। पिछली बार की तरह इस बार भी कैडेट्स के परिजन पासिंग आउट परेड नहीं देख पाए। परेड के उपरांत आयोजित होने वाली पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 425 जेंटलमैन कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। इनमें 341 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना के अंग बने। 84 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, श्रीलंका, वियतनाम, टोंगा, मालदीव और किर्गिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बने।
ले जनरल सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। मुकेश कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, जबकि दीपक सिंह को स्वर्ण, मुकेश कुमार को रजत व लवनीत सिंह को कांस्य पदक मिला। दक्ष कुमार पंत ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। किन्ले नोरबू सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर डोगराई कंपनी को मिला।

राज्य  –  कैडेट्स की संख्या 
उत्तर प्रदेश  –  66
हरियाणा  –  38
उत्तराखंड –   37
पंजाब –   32
बिहार    29
जम्मू कश्मीर   – 18
दिल्ली  –  18
महाराष्ट्  –  16
हिमाचल प्रदेश  –  16
राजस्थान  –  16
मध्य प्रदेश –   14
पश्चिम बंगाल   – 10
केरल  –  07
कर्नाटक –   07
झारखंड  –  05
मणिपुर   – 05
तेलंगाना   – 02
गुजरात   – 01
गोवा  –  01
उड़ीसा –   01
तमिलनाडु  –  01
आंध्र प्रदेश  –  01
लद्दाख   – 01
चंडीगढ़   – 01
असम  –  01
मिजोरम –   01

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट