यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर जवान आरक्षी राजेंद्र नाथ ने किया फतह, देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवान आरक्षी (कांस्टेबल) राजेंद्र नाथ ने बहुत खराब मौसम में यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह करने में सफलता हासिल की है। एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हासिल करने वाले राजेंद्र नाथ राज्य के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।


360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। जिसका उदेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था। लेकिन 13,14,15 अगस्त को खराब मौसम की चेतावनी के चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 अगस्त को ही एल्ब्रुस को फतह कर वहां तिरंगा फहराया।


बता दें वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेंद्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं, जिसमें वे उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने हैं, जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया था। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री-एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेंद्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13 (6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट