चमोली जिले में पाई गई आर्किड की दुर्लभ प्रजाति, उत्तराखंड वन अनुसंधान केंद्र ने की खोज

चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले के जंगलों में एक बार फिर आर्किड की दुर्लभ प्रजाति मिली है। इस आर्किड का नाम ‘सिफलान्थेरा इरेक्टा वर आब्लिांसओिलाटा‘ है। उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान विंग ने इस आर्किड की खोज चमोली जिले के मंडल क्षेत्र में बांज-बुरांस के जंगलों में खोजा। देश में पहली बार यह आर्किड प्रजाति पाई गई है। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआइ) ने भी इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता देते हुए देश की वनस्पतियों की सूची में शामिल कर लिया है।
यह प्रजाति अब तक इससे पहले भारत में रिपोर्ट नहीं की गई थी। यह आर्किड ह्यूमस समृद्ध रोडोडेंड्रोन-ओक (बुरांस का जंगल) में 1870 मीटर की ऊंचाई पर पाया गया है। वन विभाग की अनुसंधान विंग मंडल क्षेत्र में आर्किड संरक्षण में जुटी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक इस साल मई के महीने में रिसर्च टीम में शामिल रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने मंडल के 1870 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बांज-बुरांस के जंगल से आर्किड की नई प्रजाति ‘सिफलान्थेरा इरेक्टा वर आब्लिांसओिलाटा’ की खोज की थी। ऑर्किड की दृष्टि से मंडल क्षेत्र बहुत समृद्ध माना जाता है।
आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने इस खोज की पुष्टि की है। चतुर्वेदी ने बताया कि रेंज ऑफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने इसकी खोज की है। यह प्रजाति जापान, चाइना और नेपाल के बाद अब भारत में रिपोर्ट की गई है।
अब इसे भारतीय वनस्पतियों की सूची के नए संस्करण के रूप में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआई) की ओर से आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई है। बीएसआई ने नेलुम्बो पत्रिका के अपने नए संस्करण में सेफलांथेरा इरेक्टा को जोड़ने की पुष्टि की है।
बता दें हाल में ही मंडल की खल्ला वन पंचायत में स्थापित उत्तर भारत का पहले आर्किड संरक्षण केंद्र जनता को समर्पित किया गया था। अनुसंधान विंग ने यहां आर्किड की 70 प्रजातियां संरक्षित की हैं। इसी साल मई में अनुसंधान विंग की टीम में शामिल रेंज आफिसर हरीश नेगी और जूनियर रिसर्च फेलो मनोज सिंह ने मंडल के 1870 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बांज-बुरांस के जंगल से आर्किड की 'सिफलान्थेरा इरेक्टा वर आब्लिांसओिलाटा' प्रजाति खोजी। यह क्षेत्र आर्किड की दृष्टि से बेहद समृद्ध माना जाता है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट