मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न कार्यो हेतु 184.09 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विभिन्न कार्यो हेतु 184.09 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

बलूनीवाला फीडर की मरम्मत हेतु 19.44 लाख, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर के हैड के सुदृढ़ीकरण हेतु 20.44 लाख, कोटड़ा सन्तोर नहर हेतु 19.78 लाख, जामुनवाला नहर हेतु 19.34 लाख और कण्डोली बिधौली नहर हेतु 19.93 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ग्राम पंचायत डूंगा नहर हेतु 17.47 लाख, ग्राम पंचायत भगवानपुर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहर के ग्राम राजावाला फीडर के जीर्णोद्धार हेतु 22.94 लाख और धूमनगर नहर के कुलावा नं 09 हेतु 19.85 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट