पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार काे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं

पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार काे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को कांग्रेस में शामिल किया गया है। मालचंद बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2017 में मालचंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए थे।


उत्तराखंड चुनाव 2022 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी के अनंत राम चौहान ने ज्वॉइन की कांग्रेस राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि विवादित नेता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतोल रावत और उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने फोन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से बात की है। उन्होंने यमुनोत्री सीट पर बतौर निर्दलीय दावा ठोक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वाण को वापस कांग्रेस में लेने का विरोध किया है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट