संगीता ढौंडियाल का नया गीत ‘रमझमा’ रिलीज, दर्शकों द्वारा किया जा रहा खूब पसंद

उत्तराखंड : देश-विदेश के मंच तक उत्तराखंड के लोक संगीत को पहुंचाने में यहां के लोक कलाकारों की अहम भूमिका रही है। संगीता ढौंडियाल पहाड़ की ऐसी ही हुनरमंद लोक गायिका हैं। सोशल मीडिया पर इनके गीत रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। वे जितना मधुर गाती हैं, उतनी ही उम्दा परफॉर्मर भी हैं। उनका हर स्टेज शो भी सुपरहिट होता है।
एक बार फिर लोक गायिका संगीता ढौंडियाल अपनी शानदार प्रस्तुति लेकर हाजिर हुई हैं। हाल ही में यूट्यूब पर उनका नया गीत ‘रमझमा’ रिलीज हुआ, जिसने आते ही धूम मचा दी है। इस गीत में आप उत्तराखंड दर्शन कर सकते हैं। रिमिक्स के इस दौर में ये ओरिजनल गीत आपकी आंखों के साथ आपके मन को भी सुकून देगा।
संगीता ढौंडियाल अपने गीतों से उत्तराखंड की संस्कृति का वर्णन करती हैं। ये गीत भी उत्तराखंड दर्शन में अहम् भूमिका निभाएगा। गीत में देवभूमि के सौंदर्य का वर्णन तो है ही, साथ ही प्रकृति का वरदान, त्यौहार, लोकनृत्य, लोकगीतों सहित चार धाम एवं फूलों की घाटी का भी वर्णन किया गया है। उत्तराखंड के अलग अलग मंडलों की पारम्परिक वेशभूषा से सजे उत्तराखंडी कलाकार उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक हैं, जो गीत संगीत के माध्यम से परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। 
उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा भी संगीता ढौंडियाल के गीतों की खास पहचान है। ‘रमझमा’ गीत में भी ये साफ दिखता है। ये पूरी तरह उत्तराखंड की मिट्टी में रचा-बसा गीत है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे अब तक हजारों बार देखा गया। संगीता ढौंडियाल ने इस गीत को लिखा और गाया है। म्यूजिक कंपोजर भी वही हैं। रिदम पर सुभाष पांडेय ने सहयोग दिया है। जबकि म्यूजिक अरेंजर रंजीत सिंह हैं। कोरियोग्राफी सैंडी गुसांई और सतीश आर्य की है। डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी गोविंद नेगी की है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट