देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकात |
मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर शख्स
पिछले कुछ दिनों में खबर आई थी कि भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे हैं, उन्हें चीन के झोंग शानशान ने पछाड़ दिया है। लेकिन अब फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेर की सूची के मुताबिक एक बार फिर से मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे रईस शख्स का खिताब हासिल कर लिया है।
फोर्ब्स की दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर हो चुके मुकेश अंबानी फिर से ऊपर चढ़कर 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि चीन के झोंग शानशान लुढ़क कर 14वें स्थान पर जा पहुंचे हैं। साल 2020 के अंत में मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए थे लेकिन, नए साल में वे फिर से शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं। इस सूची में अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 189.7 अरब डॉलर के साथ सूची में शीर्ष पर है।
फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलियनेर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यह इंडेक्स शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में अपडेट होता है। वहीं दूसरी ओर जिन लोगों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से जुड़ी हुई होती है, उनका नेटवर्थ पूरे दिन में एक बार अपडेट होता है।
टॉप 10 की लिस्ट :
रैंक नाम कुल संपत्ति सोर्स
1 जेफ बेजोस 189.7 अरब डॉलर अमेजन
2 एलन मस्क 155.6 अरब डॉलर टेस्ला, स्पेस एक्स
3 बर्नाड अर्नाट एंड फैमिली 150.9 अरब डॉलर एलवीएलएच
4 बिल गेट्स 120.3 अरब डॉलर माइक्रोसॉफ्ट
5 मार्क जुकरबर्ग 100.3 अरब डॉलर फेसबुक
6 लैरी एलिसन 88.2 अरब डॉलर सॉफ्टवेयर
7 वॉरेन बफेट 87. 5 अरब डॉलर बर्फशायर हैथवे
8 लैरी पेज 77.2 अरब डॉलर गूगल
9 मुकेश अंबानी 76.8 अरब डॉलर रिलायस इंडस्ट्रीज
10 स्टीव वाल्मर 75.2 अरब डॉलर माइक्रोसॉफ्ट
0 Comments