चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने मुख्यमंत्री से की भेंट

दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। जनरल रावत ने मुख्यमंत्री की कुशलक्षेम पूछी और शुभकामनायें दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के परिवारजनों के भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे और उनके परिवारजन पूरी तरह स्वस्थ हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री कोरोना से संक्रमित हो गए थे। पहले देहरादून के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनको दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोनावायरस से स्वस्थ होने के बाद वह दिल्ली स्थित अपने आवास पर आइसोलेट थे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर आइसोलेशन पूर्ण करने के बाद कामकाज फिर से शुरू कर दिया। अब वह जल्द देहरादून पहुंच कर अपने कामकाज को पूरी तरह से संभाल लेंगे।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट