उत्तराखंड में मृत पक्षियों के सैंपलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड : देहरादून और कोटद्वार क्षेत्र में मिले मृत पक्षियों के सैंपलों की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद वन विभाग ने पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि कहीं भी पक्षी मृत मिलने पर न तो उसे छुएं और न ही उसे दफन करने या जलाने की कोशिश करें, बल्कि वन विभाग को इसकी जानकारी दें। वन विभाग की टीम ही मृत्त पक्षी का सैंपल लेगी और उसे जगह से हटाएगी।
अब तक उत्तराखंड में करीब 700 पक्षी मृत मिल चुके हैं। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि खुले में मृत पाए जाने वाले पक्षियों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण कराया जाएगा किसी पोलिट्री फॉर्म में यदि ये संक्रमण मिलता है तो सभी पक्षीयो को मारा जाएगा।
प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) राजीव भरतरी ने बताया कि प्रदेश के स्तर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह तय कर दिया गया है कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडल वन संरक्षकों की ओर से हर दिन शाम छह बजे तक नोडल अधिकारी को जानकारी दी जाएगी। वन मुख्यालय ने मंडल स्तर पर वन अधिकारियों से कहा है कि जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी घोषित किए जाएं। इसके साथ ही हर जिले में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे, जिससे लोगों को सूचना देने में आसानी होगी। वहीं, वन विभाग आपदा प्रबंधन का दूरभाष नंबर भी संचालित कर रहा है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट