बुधवार को सामने आए 69 कोरोना संक्रमित केस, मरीजों की संख्या हुई 469

उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 69 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 469 हो गई है। इनमें से 79 मरीज सही हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने से लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण की दर 2.14 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 44 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पिथौरागढ़ जिले में 14 संक्रमित मरीजों में छह दिल्ली, चार जालंधर, तीन चंडीगढ़ और एक मुंबई से आया है।

नैनीताल जिले में दिल्ली से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हरिद्वार जिले में छह संक्रमित मिले। इसमें एक सरकारी अस्पताल की स्टाफ नर्स और चार स्थानीय मजदूर मिले। छठा संक्रमित 9 साल का बच्चा है, जो मुंबई से ट्रेन से आया था।

देहरादून में निजी पैथोलॉजी लैब से तीन सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक मरीज मेरठ का है। जबकि एक मरीज निजी अस्पताल में भर्ती था। तीसरा मरीज संक्रमित के संपर्क में आया है। ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मरीज मुंबई से आए थे। टिहरी जिले में छह नए संक्रमित मरीज मिले।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट