जानिए- किसने और किसे कहा झूठों का सरदार..

राफेल डील पर फैसला आने के बाद प्रदेशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला जलाकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

विशेष - आज राफेल के मुद्दे पर देहरादून में भी प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ 'राफेल पर राहुल गांधी फेल' के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने की कोशिश की इसलिए उन्हें पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में शनिवार कोपरेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय से घंटाघर तक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महानगर अध्यक्ष गोयल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने  साफ कर दिया है कि राफेल डील में कोई भी अनियमितता नहीं हुई है। उन्होंने राहुल को झूठों का सरदार करार देते हुए जमकर हमला बोला। बता दें कि राहुल गांधी ने राफेल डील में अनियमितता का आरोप लगाते हुए चौकीदार चोर है का नारा दिया था। 

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट