बुल्गारिया में होने वाली बाक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए रवाना हुए पिथौरागढ़ के कविंद्र बिष्ट, जानें कब है प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के फेमस बॉक्सर कवींद्र सिंह बिष्ट ने एक बार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। दरअसल, 22 फरवरी से 27 फरवरी तक बुल्गारिया में होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कवींद्र बिष्ट भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता में पूरे भारत में से कुल 10 लोग भाग ले रहे हैं, जिसमे पिथौरागढ़ के कवींद्र भी शामिल है। कवींद्र 56 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
बता दें की इससे पहले कविंद्र ने फ्रांस में आयोजित एलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कविंद्र ने रजत पदक अपने नाम कर उत्तराखंड और भारत के नाम का परचम विश्व भर में ऊंचा किया था।
वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की क‌ई बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की क‌ई बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में कविंद्र भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भी नजर आए हैं। इसी कड़ी में अब कविन्द्र बुल्गारिया में होने वाली स्ट्रेंजा कप एलिट मैन एंड वुमैन अंतराष्ट्रीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए हैं।
बॉक्सर कवींद्र मूल रूप से धारचूला तहसील के निवासी हैं जो कि इंडियन एयर फोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर भी हैं। उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक की पढ़ाई देहरादून और छठी से 9वीं तक की पढ़ाई महर्षि विद्या मंदिर पिथौरागढ़ से प्राप्त की है। 9वीं के बाद की पढ़ाई उन्होंने साई ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर से प्राप्त की। वे 2014 में एयरफोर्स में भर्ती हुए।
वे कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित कर चुके हैं और बहुत बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अपने नाम कर चुके हैं। विश्व मुक्केबाजी संघ ने विश्व रैंकिंग ने कवींद्र को 56 किलोग्राम भार वर्ग में चौथी रैंकिंग प्रदान की है। इस उपलब्धि पर जिले के विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको बधाई दी और भविष्य में भी आगे जा के सफलता की कामना की है। 

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट