मुख्यमंत्री ने की एक और दायित्वधारी की घोषणा, मिला राज्यमंत्री का दर्जा

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को एक और दायित्वधारी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार निवासी नेपाल सिंह कश्यप को मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर मनोनीत किया गया है। कश्यप को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कश्यप से अपेक्षा की है कि वे प्रदेश में मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
कल शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ने 17 दायित्वधारियों की घोषणा की थी। इन सभी दायित्वधारियों का दर्जा राज्यमंत्री स्तर का होगा। अब प्रदेश सरकार में दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर 90 हो गई है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट