आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले मनाया जायेगा ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम, जानिए कौन से कार्यक्रम होंगे

देहरादून/अल्मोड़ा : प्रदेश के देहरादून व अल्मोड़ा जिले में देश की स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च 2021 को आजादी का ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस बात की जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने वीसी के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने प्रदेश के 2 जनपदों को ‘अमृत स्मरणोत्सव’ कार्यक्रम रूप में चुना है। 15 अगस्त, 2022 को स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगाॅठ से 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च, 2021 को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने है।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस दिन स्वतन्त्रता संग्राम से जुड़े लोगों के जीवनवृत्त, देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक व सम्मेलन शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन, साईकिल व मैराथन रेस, खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम किये जाय। उन्होंने जिलाधिकारियों को इन कार्यक्रमों हेतु समय से व्यवस्था कर कार्यक्रमों को भव्य बनाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जनपद में उक्त कार्यक्रम रैमजे इण्टर कालेज में होगा। उन्होंने बताया कि यहां पर देशभक्ति आधारित नुक्कड़ नाटक, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी व महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तिरंगा झण्डा बनाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्थानीय स्टेडियम में ट्राईकलर गुब्बारों का प्रदर्शन किया जायेगा। अमृत स्मरणोत्सव कार्यक्रम में चौघानपाटा से साईकिल रैली व मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रमों के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट