14 मई को विधि विधान से खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, ये होगा समय

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। रविवार को यमुना जयंती के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा कर दी है।
यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति समेत रावत समाज ने सामूहिक बैठक कर कपाट खुलने का मुहूर्त तय किया है। 
यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल का कहना है कि 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 6 महीने के खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 14 मई को ही सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर यमुना जी की भोगमूर्ति भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल ने बताया कि आज यमुनोत्री का शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मां यमुना गोलोक से धरती पर अवतरित हुई थी। इसलिए यमुना जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

अन्य धाम के कपाट खुलने की तिथि
बता दें कि यमुनोत्री धाम के अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट