चमोली के सुमना में हुए हिमस्खलन में मिले तीन और शव, अभी भी तीन लापता

चमोली : जिले के भारत-चीन तिब्बत सीमा पर स्थित सुमना-टू में हुए हिमस्खलन से आई आपदा में सोमवार को तीन और शव बरामद हुए। इसके बाद इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या 15 हो गई है। सेना की ओर से रेस्क्यू कार्य जारी है। 
सीमा सड़क संगठन ने बीआरओ कैंप सुमना में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी, मजदूरों का जो आंकड़ा दिया है उसके अनुसार अब तीन और व्यक्ति लापता हैं। शवों को वायुसेना के हेलीकाप्टरों की मदद से जोशीमठ पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम कर शव बीआरओ को सौंप दिए गए हैं। लापता व्यक्तियों की तलाश में सेना द्वारा लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है।
बता दें कि शुक्रवार की शाम को सीमावर्ती क्षेत्र सुमना-2 में हिमस्लखन चपेट में आने से बी.आर.ओ. की ओर से सड़क निर्माण कार्य में तैनात 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर भारतीय सेना और बी.आर.ओ. ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया था। यहां 402 मजदूरों के सड़क निर्माण में लगे होने की जानकारी मिली थी। इनमें से 384 को सुरक्षित निकाला जा चुका था। जिसके बाद 10 शव बरामद किए गए थे। 8 लोग लापता चल रहे थे।
रविवार की सुबह एक और देर शाम एक शव बर्फ बरामद किया गया था। सोमवार को भी आपदा क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं। बाकी तीन लोगों की खोजबीन में सेना के जवान लगे हैं।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट