बागेश्वर के गुनकोट गांव में घर पर गिरा विशालकाय पेड़, दो की मौत, सात घायल

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज शुक्रवार को गुनकोट गांव में लगातार बरसात के बाद एक मकान में विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम ने तड़के ही गांव पहुंचकर राहत और बचाव का काम किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी के मुताबिक, सातरतबे क्षेत्र के गुनाकोट में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम के मकान पर गिर गया। घटना के समय परिवार सो रहा था। जोरदार आवाज के साथ मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान पर पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोग तुरंत राहत और बचाव के काम में जुट गए। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए थे। अंधेरा होने से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आई।
कुछ देर बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सूचना पर 108 वाहन भी गांव में पहुंच गई। तब तक ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया था।
घटना में गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं।
जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस टीम और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। घटना तड़के सुबह दो बजे की है। जिला मुख्यालय से तीन बजे तक राहत बचाव को टीम गांव पहुची।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट