जम्मू कश्मीर में पौड़ी निवासी मनदीप ने दी शहादत, शनिवार को पैतृक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

पौड़ी : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में देवभूमि का एक और लाल देश के लिए शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक, 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी अपना फर्ज निभाते हुए देश सेवा में शहीद हो गए। 
11वीं गढ़वाल राइफल के शहीद मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मनदीप की शहादत पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।"
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, "जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सरहद पर अपना फर्ज निभाते हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय सतपुली, पौड़ी गढ़वाल निवासी मनदीप सिंह नेगी जी शहीद हुए हैं, मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।"

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट