पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किये गए भूकंप के झटके, ये थी तीव्रता

उत्तराखंड : राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से डोल गया। बागेश्‍वर और प‍ि‍थौरागढ़ ज‍िले में विभिन्न स्थानों पर सोमवार की दोपहर 12 बजकर 19 मिनट में झटके महसूस किए गए। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 बताई जा रही है।
भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ में जमीन के भीतर करीब दस किलोमीटर बताया जा रहा है। कांडा, कपकोट, मुख्यालय में झटके से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कोई सूचना नही है।
यह भूकंप पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में और बागेश्वर में आज दोपहर को महसूस किया गया। वहीं भूकंप का झटका हल्का होने की वजह से अन्य इलाकों में इसे महसूस नहीं किया गया। भूकंप का केंद्र मुनस्यारी में बताया जा रहा है और इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।
बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। राज्य के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।

दोनों जिलों में फरवरी को भी आये थे भूकंप के झटके
विगत 19 फरवरी को भी इन दोनों जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई थी। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए थे। 
भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई थी। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया था। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया था।
बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट