एक जुलाई से खुलेगी फूलों की घाटी, ये सभी तैयारियां हो चुकी पूरी, पढ़ें पूरी खबर

जोशीमठ: उत्तराखंड के जोशीमठ में स्थित विश्व विख्यात फूलों की घाटी एक जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पिछले साल फूलों को घाटी 15 अगस्त को खोली गई थी और इस दौरान 942 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया था। पिछले साल की तुलना इस साल फ़ूलों की घाटी 45 दिन पहले खुल रहा है। जुलाई से अगस्त माह घाटी में 300 से अधिक प्रजाति का फूल खिलते हैं। यह फूलों का खिलने का सबसे बेहतर समय होता है।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक नन्द बल्लभ शर्मा ने बताया कि फूलों की घाटी  1 जुलाई से खोलने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घाटी में पैदल मार्ग और पुल का निर्माण भी हो चुका है। इस समय घाटी में 50 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हैं। अब घाटी पर्यटकों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि, कल घांघरिया चौकी से वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती कल हरी झंडी देकर शुरुआत करेंगे और फूलों की घाटी को 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाऐगा। उन्होंने कहा कोविड नियमों के साथ अन्य राज्यों के पर्यटक भी आ सकते हैं। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाना आवयश्क होगा। तीनो कोविड टेस्ट में से किसी एक का होना अनिवार्य है। 
फूलों की घाटी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने नन्दा देवी वायोस्फेयर के प्रभारी निदेशक /वन सरंक्षक अमित कॅवर, व नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक नन्द बल्लभ शर्मा टीम के साथ पहुंचे  की समीक्षा की।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट