सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास खाई में गिरी मैक्स, आठ लोग थे सवार

पौड़ी : पौड़ी जिले के सतपुली-कोटद्वार हाईवे पर कुल्हाड बैंड के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। मैक्स में 8 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्हाड़ गांव के लोगों मौके पर पहुंचे। जिन्होंने वाहन के खाई में गिरने की सूचना सतपुली पुलिस को दी। सतपुली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलो का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन में 8 लोग सवार थे और मैक्स गुमखाल से सतपुली जा रहा था। इसी दौरान कुल्हाड बैंड के पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। राह चलते लोगों ने इसकी सूचना सतपुली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राजस्व उपनिरीक्षक और सतपुली थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर सभी घायलों से खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट