उत्तराखंड से मनोज सरकार को मिला टोक्यो ओलंपिक का टिकट, खेलेंगे इस कैटेगरी में

रुद्रपुर : यूएस नगर जिले के रुद्रपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार उत्तराखंड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे। मनोज पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। वे ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले उत्तराखंडी होंगे। 
बता दें कि अर्जुन अवार्डी मनोज शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे। ऐसे में तय था कि यदि वह स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं भी कर पाए तो तब भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेंगे। टोक्यो ओलंपिक की रेस में पास होने के लिए मनोज सरकार ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अर्जित किए हैं। 
मनोज को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिल गया है। नेशनल पैरालंपिक कमेटी और सेंट्रल की ओर से भी उन्हें पत्र मिलेगा। वह जल्द टोक्यो के लिए रवाना होंगे, जो 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। मनोज ने अपनी कामयाबी का श्रेय भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हेड कोच गौरव खन्ना को दिया है। 
शुक्रवार की देर शाम को जैसे ही बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से मनोज को टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी में रहने वाले मनोज टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में थे। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित मनोज शुरू से ही वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक में चल रहे थे। ऐसे में उनकी टोक्यो ओलंपिक में एंट्री तय मानी जा रही थी।

हरिद्वार की वंदना भी लेंगी हिस्सा
मनोज के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की निवासी महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिड फील्डर खिलाड़ी वंदना कटारिया भी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेंगी। वंदना के बाद पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे। मनोज तमाम प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वंदना उत्तर प्रदेश से खेलती हैं।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट