नैनीताल में बड़ा हादसा: हरियाणा के 34 लोगों से भरी बस खाई में गिरी

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 34 यात्री सवार थे। 27 लोगों को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 5 महिलाएं और एक पुरुष व 1 बच्चा शामिल है।बता दें कि नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट