सुशांत ने किया था 34 की उम्र में सुसाइड,टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत

मुंबई  – सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार और यहां तक की उनके प्रशंसक भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। सुशांत ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल इस कदर जीता, कि जब वह इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। सुशांत की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। 14 जून 2020 की वो दोपहर जब सुशांत सिंह के निधन की खबर आई और पूरे देश में खलबली मच गई थी।

सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा ‘किस देश में है मेरा दिल’ 2008 में आया था, उसके बाद जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली थी। फिल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ में काम किया। 2016 की फिल्म ‘एम. एस. धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी’ में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे सभी से पसंद किया था।

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट