मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए किया बजट स्वीकृत, नहीं होगी कमी

उत्तराखंड : इस बार बजट में राज्य सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में लगे उत्तराखंड राज्य में खेलों के विकास के लिए 110 करोड का प्रावधान किया है। इसे मिलाकर राज्य में खेलों के विकास पर नए वित्तीय वर्ष में कुल मिलाकर 189.17 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य के अलावा केन्द्र सरकार से भी मदद मिलती है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।
कोरोना के कारण राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में परेशानी आई थी। 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले 36वें राष्ट्रीय खेल गोवा में और 37वें राष्ट्रीय खेल छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित हैं। इसके बावजूद उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को लेकर अपनी तैयारियां जारी रखे हुए है। हालांकि राज्य को अपने ढांचागत विकास में स्टेडियम से लेकर खेल गांव व अन्य कई सुविधाएं जुटानी है। कई संसाधन जुटाए गए हैं तो कई संसाधन जुटाने बाकी है।
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर खेल से जुड़ा हर कोई प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। उत्तराखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों के लिए बजट में 110 करोड़ का प्रावधान सराहनीय कदम हैं। खेलों से पूर्व में अपने प्रदेश में खेल मैदान एवं खेल सुविधाएं, उपकरणों की व्यवस्था अभी से होनी चाहिए। तीरंदाजी संघ लम्बे समय से तीरंदाजी ग्राउंड की मांग कर रहा है, जमीन का चयन भी हो चुका है। लेकिन उस प्रस्ताव की फाइल शासन में धूल फांक रही है। तीरंदाजी में बेहद संभावना है। उत्तराखंड में प्रतिभा है।
यदि हमारे पास तीरंदाज़ी का मैदान हो तो हम इसके एक साल के अंदर बहुत अच्छे परिणाम दे सकते हैं। बॉक्सिंग कोच दुर्गा थापा क्षेत्री के अनुसार, राष्ट्रीय खेलों के लिए इस राशि का मिलना महत्वपूर्ण है। खेलों के मामले में छवि का बहुत महत्व है। यदि हम अच्छे से इसका आयोजन कर पाए तो इसका परिणाम सुखद होगा। हमारे खेल का स्तर बढ़ेगा, खेल प्रतिभाओं को भी फायदा होगा। 

0 Comments

Leave a Comment

ताजा पोस्ट