देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने सीएम से की मुलाकात |
एक बार फिर मसीहा बने अभिनेता सोनू सूद, ऐसे की देहरादून की एक गर्भवती महिला की मदद
देहरादून : बीते साल कोरोनाकाल में प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाने पर अभिनेता सोनू सूद असली हीरो बनकर सामने आये थे। उन्होंने उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश भर के लोगों की मुसीबत में मदद की। हजारों प्रवासियों को उनके घरों को भेजा। उनकी दरियादिली को लोग आज भी याद करते है। इस बार कोरोना की दूसरी लहर में जब लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है, तो सोनू फिर देवदूत बनकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
यह खबर देहरादून की है, जहां सोनू सूद एक गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। उन्होंने इस महिला की ऐसी मदद की है जो वाे महिला ताउम्र उसे नहीं भूल पाएगी। दरअसल, दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू सूद को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी। शेख ने ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी।
सोनू सूद ने जब महिला के ट्वीट के बाद मदद की तो 'इट्स डन' उत्तर दिया। इसके बाद लोगों को पता चल पाया कि सोनू ने दो जिंदगियां एक साथ बचाई हैं। बता दें कि पिछले साल कोरोनाकाल में अभिनेता सोनू सूद ने देशभर के लोगों की इतनी मदद की है, जिसको कोई भुला नहीं सकता। लॉकडाउन में फंसे लोगों की भी उन्होंने मदद की थी।
0 Comments